पटना, अगस्त 8 -- Bihar News: बिहार में वृहद खनिज के चिह्नित 14 खनिज ब्लॉकों में से गया और रोहतास में खनन की तैयारी तेज हो गई है। गया में लौह अयस्क के रूप में मैग्नेटाइट और रेयर मेटल के भंडार का पता चला है। सर्वे के आधार पर गया के खिजरसराय प्रखंड में सपनेरी और शेरघाटी के पास बांके बाजार प्रखंड अंतर्गत लुटुआ ग्राम पंचायत में ब्लॉक चिह्नित किए गये हैं। रोहतास जिले के रोहतास और नौहट्टा प्रखंड के नवाडीह, शाहपुर, अकबरपुर और टीपा में ग्लूकोनाइट के ब्लॉक चिह्नित हुए हैं। खान एवं भूतत्व विभाग के मुताबिक, केंद्र सरकार के स्तर पर इन वृहद ब्लॉकों की नीलामी होगी। इसके लिए केंद्र सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्रालय की एक टीम 17 अगस्त को पटना आयेगी। विभाग ने बताया कि रोड शो का उद्देश्य संभावित निवेशकों को जानकारियां देना, औद्योगिक संभावनाओं को उजागर करना औ...