हजारों संगत को हुजूर जसदीप सिंह गिल महाराज ने दिया नामदान
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग ब्यास मेजर सेंटर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन वीरवार को हजारों श्रद्धालुओं ने हुजूर जसदीप सिंह गिल महाराज से नामदान प्राप्त किया। सुबह से ही नामदान लेने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। विशाल पंडाल में एकत्रित संगत को हुजूर ने नामदान प्रदान कर आशीर्वाद दिया। शाम को वह निजी हेलीकॉप्टर से पंजाब स्थित ब्यास के लिए रवाना हो गए। उनके प्रस्थान के साथ ही सहारनपुर में सत्संग और प्रवास कार्यक्रम का समापन हो गया। नामदान कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही डेरे में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुजूर जसदीप सिंह गिल महाराज ने विशाल पंडाल में संगत को नामदान प्रदान किया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने डेरे में ही लंगर ग्रहण किया और इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.