औरैया, फरवरी 16 -- बेला, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बेला क्षेत्र के नुनारेश्वर महादेव मंदिर और गांव रामनगर स्थित प्राचीन फटे महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विधि-विधान से समापन हुआ। हवन-पूजन के बाद सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'भोलेनाथ की जय' के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद लिया और एक-दूसरे को बांटकर पर्व की खुशी साझा की। आयोजन में आसपास के गांवों के लोगों की भी बड़ी भागीदारी रही। मंदिर समितियों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन वर्षों से निरंतर होता आ रहा है और अब सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। कथा के दौरान आचार्यों ने भागवत महापुराण की शिक्षाओं का वर्णन करते हुए धर्म...