चक्रधरपुर, अगस्त 24 -- गोईलकेरा, संवाददाता। झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रूप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर में सावन माह के अंतिम रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी तदाद में श्रद्धालुओ निजी वाहनों के साथ साथ ट्रेनों से भी महादेवशाल मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सुबह पांच बजे से जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिन भर चलता रहा है। वहीं, मंदिर में गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- Pakur News: सावन की अंतिम सोमवारी को गंगा जलाभिषेक करने के लिए पाकुड़िया पहुंचे कांवरिए सावन माह के अंतिम सोमवारी को महादेवशाल मंदि...