बिजनौर, दिसम्बर 15 -- विवेक विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष आयोजित होने टैलेंट हंट परीक्षा का शांति पूर्ण समापन हुआ। इस परीक्षा में बिजनौर जिले के लगभग सभी कॉलेजों ने हिस्सा लिया शीत लहर होने के बावजूद भी 10,180 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी गयी। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 11 बजे तक कई हजारों बच्चें परीक्षा में उपस्थित हुए। विश्वविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य बिजनौर जिले में छुपी हुई प्रतिभाओं का चयन कर उनकी वित्त सहायता करना है। इस परीक्षा को देने वाले छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं यह हमारे उत्साह को बढाता है। महाविद्यालय में इस परीक्षा का तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। इस परीक्षा के लिये 14,750 आवेदन आये जिसमें से 10,180 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्...