रामपुर, मार्च 21 -- ईद से पहले हुए अलविदा जुम्मे के दिन हजारों की संख्या में रोजेदारों ने जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ की। बता दे कि मुस्लिम मान्यताओं को लेकर रमजान के महीने को बड़ा ही पाक माना जाता है।जिसमें रोजेदार रोजे रख कर इबादत करते है।वही अलविदा जुम्मे के दिन नमाज अदा कर ईद का जश्न मनाते है। शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे को हजारों लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की।इस दौरान नगर स्थित जामा मस्जिद खचाखच भर गयी साथ ही आखिरी जुमे को नगर एवं तहसील क्षेत्र की मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गयी।जिसमें हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की।नगर की जामा मस्जिद में कारी नजफ अली ने, नसीराबाद की मस्जिद में हाफिज अब्दुल वहीद में नमाज अदा कराई और मुल्क में अमन च...