हापुड़, जून 3 -- हापुड़ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगापुरा से एक घर से एक युवक 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला गंगा पुरा निवासी कृष्णा के घर निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान वहां काम कर रहे पीड़िता के एक रिश्तेदार ने सेफ में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर परिजन में अफरा तफरी मच गई। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...