जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय स्थित जावेद बैटरी दुकान में चोरों ने सोमवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के गेट के ऊपर बनी जाली को काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किये तथा इत्मीनान के साथ पांच बड़ा बैटरी तथा दो इनवर्टर एवं 12 ट्रैक्टर की बैटरी चुरा ली। इसके उपरांत चोर भाग खड़े हुए। इतनी बड़ी संख्या में बैटरी एवं इनवर्टर चुराने से पता लगता है कि चोरों ने चोरी की बैटरी तथा इनवर्टर ढोने के लिए वाहन का प्रयोग किया होगा। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे दुकानदार को इस घटना की जानकारी मिली। दुकानदार मुख्तार अहमद ने बताया कि करपी मखमिलपुर सड़क के किनारे मेरी जावेद बैटरी नाम से इनवर्टर एवं बैटरी की दुकान है। प्रतिदिन रात्रि के समय दुकान को बंद कर घर चले जाते हैं। सोमवार की रात्रि को भी दुकान को बंद कर घर चला ...