हजारों बांग्लादेशियों को बना दिया मराठी मानुष; भाजपा नेता का बड़ा दावा
नई दिल्ली, मई 2 -- महाराष्ट्र में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बीएमसी पर हजारों बांग्लादेशियों को मराठी बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 87,347 जन्म प्रमाण पत्र ऐसे लोगों को जारी किए हैं, जिनमें ज्यादातर बांग्लादेशी लोग हैं। इन घुसपैठियों को जन्म प्रमाण पत्र जारी कर बीएमसी ने इन्हें मराठी बनाने का प्रयास किया है। भाजपा नेता ने इसे महाघोटाला करार देते हुए कहा कि वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखे एक पोस्ट में किरीट सोमैया ने दावा किया कि जांच से बचने के लिए इन अवैध प्रमाण पत्रों को 2016 से पुरानी पद्धति के तहत जारी किया गया है। बता दें, बीएमसी ने 2016 के बाद से प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सीएसआर पोर्टल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। सोमैया ने मांग की कि नगर निगम द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.