गुड़गांव, जुलाई 27 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड फीवर सर्वे टीम ने सोमवार को जिले के करीब 10 हजार घरों का सर्वे किया। इस दौरान डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिलने से राहत मिली है। टीम एक जनवरी से अब तक करीब सात लाख 62 हजार घरों का सर्वे कर चुकी है। सोमवार को मलेरिया जांच के लिए 843 ब्लड स्लाइड तैयार की गईं, जबकि वर्ष की शुरुआत से अब तक इनकी संख्या करीब एक लाख 63 हजार हो गई है। डेंगू की जांच के लिए सोमवार को 95 सैंपल लिए गए। इस वर्ष अब तक कुल करीब साढ़े तीन हजार नमूनों की जांच की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- रांची के सात वार्डों में डेंगू सर्विलांस, 29 घरों और 38 बर्तनों में मिले लार्वा राहत की बात यह रही कि सोमवार को डेंगू का कोई नया मरीज नहीं मिला। विभाग की ओर से मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने के लिए अभियान भी लगातार ...