समस्तीपुर, मई 28 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसंड गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक गुमटी में चल रही जनरल स्टोर्स की दुकान में चोरी कर ली। लोगों ने बताया कि करीब 15 हजार रुपए के सामान की चोरी की गई है। वैसे पीड़ित दुकानदार अजय पंडित के द्वारा अब तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन देने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...