रुडकी, सितम्बर 13 -- गंगनहर कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की शाम पनियाला गांव के कट के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी तसव्वर उर्फ काला निवासी पाड़ली गुर्जर, रुड़की के पास से 10.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- रुड़की में 10.73 ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...