रिषिकेष, मार्च 5 -- हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सात मार्च को प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऋषिकेश विधानसभा से चार हजार कार्यकर्ताओं का रैली शामिल होने का दावा है, जबकि डोईवाला विधानसभा से भी इतने ही कार्यकर्ता सभा के लिए कूच करेंगे। गुरुवार को सांगठनिक जिले ऋषिकेश के अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की। उन्होंने रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा अंतर्गत ऋषिकेश, रायवाला, वीरभद्र और श्यामपुर मंडल में चार हजार कार्यकर्ताओं को रैली तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी। मौके पर मेयर शंभू पासवान, राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा, जिला सह प्रभारी अमन त्यागी, मंडल अध्यक...