किशनगंज, मई 27 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के पाटकोई पंचायत में कलकली से पीपलटोला होते हुए पाटकोई मार्केट तक जाने वाली मुख्य सड़क पर पुल निर्माण का कार्य पिछले छह महीनों से ठप पड़ा है। संवेदक की लापरवाही के कारण आम लोगों के आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता या मजबूत डायवर्जन नहीं बनाया गया है, जिससे हजारों की आबादी वाले कई गांवों का संपर्क मुख्य बाजार से कट गया है। स्थानीय ग्रामीणों में सड़क की बदहाली और बंद रास्ते को लेकर भारी गुस्सा है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की चिंता स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अफ्फान यज़दानी ने संवेदक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार की घोर लापरवाही से हजारों लोगों का आना-जाना बंद है। मरीजों को अस्पताल ले जाने और बच्चों को स्कूल भेजने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान...