हापुड़, अप्रैल 30 -- हापुड़। गाजियाबाद जिले में होते हुए 2011 तक बहादुरगढ़ क्षेत्र की जनता खुद को पिछड़े इलाके का बताकर बसों की सेवा शुरू कराने की मांग करती थी। 1976 में मेरठ से अलग हटकर गाजियाबाद जिला बना था। जिसके बाद से जिला मुख्यालय तक पहुंचने और पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण इन गांवों के लोग खुद ठगा से महसूस करते थे। परंतु 2021 में 18 दिसंबर को गंगा एक्सप्रेसवे की नींव ने पिछड़ा कहलाए जाने वाले गांवों की तकदीर-तस्वीर बदल दी है। 29 अप्रैल 2026 में प्रधानमंत्री ने बड़ी सौगात दे दी है। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिला प्रशासन ने दो तहसीलों के 29 गांवों में करीब 380 हैक्टेयर जमीन खरीदी थी। इसके अलावा बहादुरगढ़ के तीन गांवों में 300 हैक्टेयर जमीन खरीदी जा चुकी है और 30 हैक्टेयर के लिए किसानों से वार्ता जारी है। कुल मिलाकर एक हजार हैक्टेयर जमीन...