सिमडेगा, अप्रैल 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित महिला आक्रोश मार्च में भाग लेने के लिए हजारों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे थे। महिलाओं, युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता "नारी शक्ति का सम्मान", "बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे" और "महिला अधिकार हमारा संकल्प" जैसे नारों के साथ रांची के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर भाजपा हमेशा गंभीर रही है। यह भी पढ़ें- महिला आक्रोश मार्च में शामिल हुए चंदवा के भाजपाई मौके पर जिला महामंत्री रवि गुप्ता सहित काफी संख्या ...