रांची, जुलाई 22 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के बमरजा पंचायत से लापता 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को खूंटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हजारीबाग जिले के चुरचु थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालिका 20 जुलाई की दोपहर घर से कर्रा जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की सूचना पर 21 जुलाई को कर्रा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर हजारीबाग पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर मंगलवार रात बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। चिकित्सीय जांच और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की सराहना की। खूंटी पुलिस ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने तथ...