हजारीबाग, मई 24 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  जिले के कोर्रा चौक स्थित मुसन साव गली के कुमार बॉयज हॉस्टल से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। गिरिडीह जिले का मूल निवासी और स्नातक सेमेस्टर-1 का छात्र पंकज कुमार सिंह शनिवार रात अपने कमरे में मृत पाया गया। प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन घटना के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है।

पंकज की उपलब्धियां पंकज केवल एक मेधावी छात्र ही नहीं, बल्कि एक उभरता हुआ तकनीकी प्रतिभावान युवा भी था। उसने हजारीबाग में रहने वाले छात्रों की आवासीय समस्याओं को देखते हुए वन नियर नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किया था। इस ऐप के माध्यम से नए विद्यार्थियों को शहर में कमरा ढूंढने और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राप्त करने में काफी मदद मिल रही थी। उसके इस सराहनीय नवाचार की स्थानीय स्तर पर खूब प्...