हजारीबाग, मार्च 3 -- हजारीबाग प्रतिनिधि हजारीबाग यूथ विंग ने दीपूगढ़ा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ आत्मीयता और उत्साह के साथ होली मनाई। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने केला, सेव,जूस, हॉर्लिक्स, बिस्कुट, साबुन, सर्फ, दूध, मिक्चर और मुड़ी सहित आवश्यक सामग्री आकर्षक थैलों में सजाकर भेंट की। इसके बाद अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। होली गीतों की मधुर प्रस्तुति से वृद्धाश्रम परिसर फागुनी रंग में सराबोर हो उठा। बुजुर्गों ने भी स्नेहपूर्वक गुलाल लगाकर आशीर्वाद दिया। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि रंगों का यह पर्व तभी सार्थक होता है जब समाज का हर वर्ग इसमें सहभागी बने। बुजुर्गों के आशीर्वाद के बिना कोई भी त्योहार पूर्ण नहीं हो सकता। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उनके अनु...