हजारीबाग, नवम्बर 9 -- झारखंड के हजारीबाग से तीन मंजिला बिल्डिंग से आग लगने की खबर आई है। यहां के मतवारी स्थित कृष्णपुरी कॉलोनी में शनिवार शाम तीन मंजिला अर्धनिर्मित मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के सबसे ऊपरी मंजिल में लकड़ी के ढलाई सेंट्रिंग एरिया में लगी, जो देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, मकान के निचले तल पर संचालित लाइब्रेरी में छात्र पढ़ाई कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही दो छात्र और मकान मालिक का बेटा आग बुझाने के लिए ऊपर गए, लेकिन आग की लपटें तेज होने पर तीनों ने खिड़की से छलांग लगा दी। इस दौरान मकान मालिक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों छात्र भी जख्मी हुए हैं। तीनों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है। खबर है कि घायलों में सत...