हजारीबाग, जून 4 -- झारखंड पुलिस ने बुधवार को हजारीबाग जिले में 27 मई से लापता दो बच्चों को किडनैप करने और उनकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंदूर पंचायत भवन के पास स्थित एक जलाशय के पास से दोनों भाई-बहन के शव बरामद किए गए। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि 11 साल की लड़की का शव 31 मई को मिला था, जबकि उसके तीन साल के भाई का शव सोमवार को बरामद किया गया है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या था।कैसे हुई आरोपी की पहचान इस मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि आरोपी संजीत पासवान को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को उस समय गिरफ्तार किया जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद उसकी पहचान हुई, जिसमें वह लड़...