हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के इंद्रपुरी चौक पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती, डीडीसी रिया सिंह, नगर निगम आयुक्त‌ ओमप्रकाश गुप्ता सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, महासभा की प्रदेश अध्यक्षा सुधा प्रधान, डॉ. प्रभात कुमार प्रधान और जिलाध्यक्ष दीपक नाथ सहाय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सभी ने शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती की बधाई दी और उनके राष्ट्रप्रेम के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।शास्त्री यह भी पढ़ें- लाल बहादुर...