हजारीबाग, दिसम्बर 4 -- हजारीबाग, प्रसन्न मिश्र। हजारीबाग में सर्द हवाओं के बीच सुबह की हल्की और गुनगुनी धूप भाने लगी है। कनकनी और सिहरन के बीच जाड़े की धूप लोगों को खूब सुकून दे रही है। धूप सेकने के बाद लोगों के चेहरे पर भी राहत और नई स्फूर्ति साफ दिखने लगती है। दिसंबर की ठंड में यह मुलायम धूप जहां लोगों को गुनगुना एहसास दे रही है, वहीं अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों के बीच धूप को लेकर बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। हजारीबाग में गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री आंका जा रहा है। शहर के कई अपार्टमेंट में उत्तर मुखी फ्लैट रखने वाले धूप के अभाव से परेशान हैं, जबकि दक्षिण मुखी खिड़की-दरवाजे वाले परिवार इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। इन दिनों धूप के इस्तेमाल का फायदा हर कोई जानता है। डॉ निखिल आनंद कहते हैं कि धूप न सिर्फ शरी...