हजारीबाग, सितम्बर 22 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड का महान लोक पर्व कर्मा जिलेभर में पारंपरिक श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक करम गीतों और झूमर की थाप से वातावरण गूंजता रहा। एकादशी के पावन अवसर पर लोगों ने विधि-विधान और लोकाचार के अनुरूप प्रकृति की आराधना की। पर्व को लेकर सुबह से ही युवतियों और महिलाओं में खासा उत्साह रहा। बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखा। विभिन्न अखाड़ों और पूजा स्थलों पर प्रकृति के प्रतीक करम डाल को स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। कहीं पारंपरिक पुजारियों तो कहीं पंडितों की अगुवाई में मंत्रोच्चार के बीच करम देवता की पूजा हुई। व्रती महिलाओं ने करम कथा सुनी और करम डाल की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की कामन...