हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन की अधिकृत अनुमति से आयोजित चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस हॉल में उक्त टूर्नामेंट का उद्घाटन सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, पर्यावरणविद् सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आईएम सुबीयान टुंडू, चीफ आर्बिटर विशाल मिंज तथा जिंबॉब्वे के खिलाड़ी ओमोयो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने शतरंज की पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि हजारीबाग के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है । इससे स्थानीय खिलाड़ियों को सीखने और आगे बढ़ने का बड़ा मंच मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 800 से अधिक खिलाड़ी...