रांची, मई 9 -- झारखंड के हजारीबाग में 12 साल की लड़की के साथ रेप के बाद उसकी हत्या के मामले में राज्य सरकार ने शुक्रवार को हाई कोर्ट में सीलबंद जांच रिपोर्ट जमा की। आरोप है कि कुसुम्भा गांव में एक बलि अनुष्ठान के दौरान एक तांत्रिक ने लड़की की मां की मदद से उसका गला घोंट दिया। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की पीठ पिछले महीने बच्ची की मौत के संबंध में मीडिया में आई खबरों के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दायर कर सुनवाई शुरू की। पुलिस द्वारा की गई जांच, मृतक के कपड़ों की जांच, फोरेंसिक प्रयोगशाला की जांच और अपराध स्थल से बरामद सुराग के संबंध में एक रिपोर्ट अदालत में पेश की गई। पीठ ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख तय की। अधिवक्ता हेमंत कुमार शिकारवार ने पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.