हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग में विश्व प्रसिद्ध रामनवमी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। राम भक्तों में उत्साह है। हर अखाड़े में रामनवमी समिति के पदाधिकारी का चुनाव किया जा रहा है। इस वर्ष रामनवमी का मुख्य पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा। हजारीबाग की रामनवमी अपने 100 साल से भी पुराने गौरवशाली इतिहास और भव्य जुलूस के लिए जानी जाती है। होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार क़ मंगला जुलूस से रामनवमी महोत्सव की शुरुआत होगी। यह सिलसिला मुख्य रामनवमी तक हर मंगलवार को जारी रहता है। रामनवमी को लेकर अखाड़ों की सक्रियता बढ़ गई है। शहर और आसपास गांव के लगभग 108-120 अखाड़े अपनी झांकियों और अस्त्र-शस्त्र चालन पारंपरिक युद्ध कला के प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.