हजारीबाग, मई 14 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्त जांच, गर्भ परीक्षण, टीटी टीकाकरण के साथ-साथ आयरन, फोलिक एसिड एवं कैल्सियम की दवाएं वितरित की गईं। साथ ही उन्हें संतुलित आहार एवं सुरक्षित मातृत्व से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, विकास की निगरानी एवं पूरक पोषण आहार की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहन मिल सके। किशो...