हजारीबाग, अप्रैल 13 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हजारीबाग में नगर के विकास और महापुरुषों के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। क्षत्रिय गौरव एकता मंच के संयोजक डॉ सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को नगर आयुक्त, उपायुक्त, सांसद, विधायक और महापौर के साथ बैठक कर एक अहम प्रस्ताव रखा। उन्होंने मांग की कि 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती के मौके पर नगर में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन और समुचित लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। इस पहल पर सभी जनप्रतिनिधियों ने सकारात्मक रुख अपनाया, जिससे नगर में एक नई उम्मीद जगी है। बैठक के दौरान महापौर ने घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में नगर के सभी महापुरुषों की जयंती का आयोजन अब नगर निगम ने आधिकारिक रूप से किया जाएगा। इस निर्णय को डा. सुनील कुमार सिंह और क्षत्रिय महासभा के निरंतर प्...