हजारीबाग में महंगाई की मार
हजारीबाग, अगस्त 21 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि त्योहारी सीजन की आहट के साथ ही आम आदमी का रसोई बजट और चाय की मिठास दोनों पर संकट मंडराने लगा है। पेट्रोल में एथेनॉल के डायवर्जन, कम स्टॉक और जमाखोरी के कारण हजारीबाग में चीनी की कीमतें पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। चीनी के दाम में रिकॉर्ड तेजी आई है। महज 15 दिनों के भीतर चीनी के दाम 60 रुपए से उछलकर सीधे 75 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। त्योहारी मांग का दबाव इसका कारण बताया जाता है। आगामी रक्षाबंधन, गणेश उत्सव, दशहरा और दीपावली जैसे आगामी त्योहारों के कारण मिठाई और खाद्य उद्योगों में मांग अचानक बहुत बढ़ गई है। चिनी के थोक कारोबारियों का कहना है कि महंगाई का कारण एथेनॉल ब्लेंडिंग का असर है।गन्ने के रस और सिरप का उपयोग ईंधन के रूप में होने के कारण घरेलू बाजार में चीनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.