हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां के बरकट्ठा और गोरहर थाने की सीमा पर लेबड़ा जमुआ में मंगलवार को दोपहर ढाई बजे मंगला जुलूस के दौरान जुलूस मार्ग को लेकर पुलिस व जुलूस में शामिल लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पथराव में पुलिसकर्मियों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मंगला जुलूस तुईओ से निकलकर कपका, बुढ़ियाडीह, बुचैय का भ्रमण कर लेबड़ा जमुआ होते हुए तुईओ लौट रहा था। जिस मार्ग से जुलूस लाया जा रहा था, उससे गुजरने का लाइसेंस नहीं था। इस वजह से पुलिस ने जुलूस को तय रूट से ले जाने को कहा, पर लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच हल्की झड़प हो गई। सूचना पर एसडीएम जोहन टुड्डू, एसडीपीओ अजीत कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.