हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों हो रही बेमौसम बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मई महीने में जहां आमतौर पर तेज गर्मी पड़ती है, वहीं लगातार बदलते मौसम, बादल छाने और रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कों पर जलजमाव बनी समस्यामौसम में बदलाव कभी तेज आंधी चल रही है तो कभी अचानक बारिश शुरू हो जा रही है। इससे तापमान में गिरावट जरूर आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, किंतु किसानों, व्यवसायियों और लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। बेमौसम बारिश का सबसे अधिक असर कृषि कार्यों पर पड़ रहा है। खेतों में रखी फसलें और सब्जियां खराब होने लगी हैं। आम और लीची के बागानों को भी नुकसान पहुंचने की...