हजारीबाग, मार्च 7 -- हज़ारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। संत रामकृष्ण परमहंस के जीवन पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण लोगों को मोह रही है। फिल्म के माध्यम से संत परंपरा, गुरु-शिष्य संबंध और धार्मिक समन्वय के विचारों को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। 21 फ़रवरी को डीडी नेशनल में यह फ़िल्म प्रसारित हुई थी। साधना और आध्यात्मिक अनुभव की कहानी : फिल्म में रामकृष्ण परमहंस के साधना-मय जीवन को केंद्र में रखते हुए उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाया गया है। इसमें मां काली के प्रति उनकी गहरी भक्ति, विभिन्न धार्मिक मार्गों की साधना और उनके प्रसिद्ध संदेश "यतो मत, ततो पथ" को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में उनके शिष्य स्वामी विवेकानन्द के साथ हुए आध्यात्मिक संवादों को भी विशेष रूप से दर्शाया गया है। इसके अलावा मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.