हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराध पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। हजारीबाग पुलिस ने जिला आदेश संख्या 511/26 के माध्यम से तत्काल प्रभाव से 39 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस फेरबदल में पुलिस निरीक्षकों और अवर निरीक्षकों की जिम्मेदारी बदली गई है। यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी के आदेश पर 15 एएसआई का तबादलाइन अधिकारियों को मिली नई कमान स्थानांतरित होने वाले प्रमुख अधिकारियों में इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर कुमार को सदर थाना प्रभारी, सुभाष सिंह को विष्णुगढ़ थाना प्रभारी और अमित खाखा को साइबर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनिल कुमार को बरही अंचल, सपन कुमार महथा को पेलावल अंचल, शाहिद रजा को बड़कागा...