हजारीबाग, मई 27 -- झारखंड के हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कटकमदाग के एक गांव में जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में परिवार के एक सदस्य की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।कैसे हुआ हादसा मामला हजारीबाग के कटकमदाग का है। यहां के कूद गांव में एक परिवार ने सेप्टिक टंकी में महुआ का जावा जमा कर रखा था। जब परिवार ने जावा निकालने की कोशिश की तो परिवार जहरीली गैस की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक महिला, एक बच्चे और एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में मृतक महिला के पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...