हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग में अप्रैल महीने में मौसम ने अचानक करवट ली है। जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन और फसलों को व्यापक नुकसान पहुँचाया है। हजारीबाग में 6 से 8 अप्रैल बारिश और जोरदार ओलावृष्टि हुई। हजारीबाग शहर के विभिन्न इलाकों जैसे लालपुर, हुरहुरू, खपरियांवा में सोमवार 6 अप्रैल की शाम बड़े आकार के ओले गिरे। मंगलवार और बुधवार को भी बारिश हुई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी रबी फसलों और हरी सब्जियों को काफी नुकसान पहुँचा है। ओलावृष्टि से खासकर तैयार तरबूज की फसल को विशेष नुकसान पहुंचा है। आम के कई जगह पेड़ गिर गए। डालिया टूट गई।आम के पेड़ों से लगे फल (बौर) गिर गये। तेज आंधी से जान-माल की क्षति हुई है। 8 अप्रैल को हजारीबाग के विष्णुगढ़ बनासो बाजार में तेज...