हजारीबाग, अगस्त 20 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । जिला पशुपालन विभाग के तत्वावधान में किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण और लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह जानकारी देते जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अरुण प्रताप सिंह ने हजारीबाग के सभी किसानों और पशुपालकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।पशुपालन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं पर राज्य सरकार द्वारा 75 से 90 प्रतिशत तक का भारी अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...