कोडरमा, अप्रैल 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा विधायक एवं राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग एक बार फिर दोहराई। डॉ. यादव ने जारी बयान में कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सत्ता के बढ़ते अहंकार को दर्शाता है। महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान देना और सच दिखाने या सवाल करने वाले पत्रकारों पर हमला करवाना निंदनीय और कायराना कृत्य है। साथ ही पत्रकारों को यह कहना कि "मेरे कारण आपकी दुकानदारी चलती है" पूरे मीडिया जगत का अपमान है。 यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री का मानसिक स्वास्थ्य खराब : बाउ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.