हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। जिले के तापमान में लगातार गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड महसूस की जा रही है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। शुक्रवार की सुबह देखते देखते घना कोहरा छा गया। महज 20 फीट की दूरी पर कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा था। अहले सुबह से ही शहर और गांवों की सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे की वजह से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी। चालक वाहनों का लाइट जला कर सड़कों पर चला रहे थे। हालांकि नौ बजे सुबह से कोहरा पुरी तरह छट गया। आसमान में खुली धूम निकल गई। इसके बावजूद भी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकीं। शुक्रवार की रात तापमान आठ डिग्री तक नीचे गिर गया। रात और सुबह के समय कनकनी इतनी तेज रही कि लोग अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.