रांची, मार्च 30 -- रांची। विशेष संवाददाता हजारीबाग जिले के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर एवं रांची पूर्वी, पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में रांची के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने घटना के खिलाफ गहरा आक्रोश जताते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह से खतरे में है और अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता आरती कुजूर ने कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए शर्मनाक है और राज्य सरकार इस गंभीर मुद्दे पर मौन साधे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.