हजारीबाग, अप्रैल 15 -- झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के इचाक की फुरुका नदी के पास गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इचाक के फुरुका नदी के पास बुधवार की सुबह हादसा हुआ। इस हादसे में सड़क किनारे एक गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित हो गई और अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले सभी लोग नानो ओरिया के रहने वाले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.