हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता सोमवार की शाम करीब 5:15 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ कई इलाकों में जोरदार ओलावृष्टि हुई। खासकर लालपुर, हुरहुरू, खपरियांवा आदि इलाकों में बड़े आकार के ओले गिरने से लोग हैरान रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े साइज के ओले काफी दिनों बाद देखने को मिले हैं। दोपहर बाद से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। आसमान में बादल छाने लगे थे और हल्की ठंडी हवा चल रही थी। शाम होते-होते अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद ओले गिरने लगे। इससे कुछ देर के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। इससे सब्जियों को हल्का नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के बाद हजारीबाग के तापमान 29 से 24 डिग्री हो गया। रात में तापमान 16 डिग्री होने का अनुमान है। ह...