हजारीबाग, अप्रैल 28 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता जंगल में हुए सनसनीखेज तिहरा हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। इस दुखद घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार को खुद हजारीबाग पहुंचे। मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री के दौरे के दौरान हजारीबाग के एसपी अमन कुमार और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री का मानसिक स्वास्थ्य खराब : बाउरी उन्होंने एसपी अमन कुमार को स्प...