हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग जिले में पिछले कुछ दिनों से डीजल की आपूर्ति को लेकर उत्पन्न स्थिति ने आम जनजीवन, विशेषकर किसानों और आवश्यक सेवा प्रदाताओं की चिंता बढ़ा दी है। पंपों पर डीजल की सीमित उपलब्धता और नियमों के सख्त पालन ने लोगों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। वर्तमान में हजारीबाग के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल कोटा के आधार पर दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि किसी भी वाहन या उपभोक्ता को उनकी पूरी मांग के अनुसार डीजल नहीं मिल रहा है। ज्यादातर पंपों पर एक बार में प्रति चार पहिया वाहन अधिकतम 5 से 10 लीटर ही डीजल दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पैनिक खरीदारी से बढ़ी परेशानी, हजारीबाग में अब सामान्य हो रही डीजल आपूर्ति पेसो एप्रुव्ड जार और ड्रम में आपूर्ति का संकटप्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों के सख्त निर्देशों ...