हजारीबाग, सितम्बर 25 -- वन और जंगल झाड़ी भूमि विक्रेता कुलेश्वर प्रजापति गिरफ्तार जमीन कारोबारियो में मचा हड़कंप हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हजारीबाग सदर अंचल के मुकुंदगंज मे वन और सरकारी जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सदर अंचल के मकुंदगंज में वन और जंगल झाड़ी भूमि मामले में 58 वर्षीय भूमि विक्रेता कुलेश्वर प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे जमीन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एसीबी थाना कांड संख्या 11/25 के तहत की गई है, जो वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरूआ खास जंगल भूमि की फर्जी खरीद-बिक्री और उसके अवैध म्यूटेशन से जुड़ी है।

फर्जी दस्तावेजों का खुलासा जांच में सामने आया है कि वन भूमि...