हजारीबाग, मार्च 16 -- हजारीबाग बड़कागांव हिटी हजारीबाग शहर में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर छोटे गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले परिवारों और किराए के कमरों में रहने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी बाहर से सिलेंडर लेकर आ रहें है। विष्णुगढ़ से सिलेंडर लेकर आ रहे एक विद्यार्थी ने बताया कि सिलेंडर के लिए फजीहत लेनी पड़ रही है। यह है कि गैस नहीं मिलने के कारण कई घरों में दोबारा कोयले के चूल्हे जलने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले छोटे सिलेंडर में गैस भरवाने के लिए 90 से 100 रुपये प्रति किलो तक खर्च आता था, लेकिन वर्तमान में यह कीमत बढ़कर 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बढ़ी हुई कीमत और समय पर गैस उपलब्ध नहीं होने से लोगों की परेशानी और भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.