हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग प्रतिनिधि श्री श्री चैत्र रामनवमी स्वागत समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी धार्मिक आयोजनों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत और गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवरात्र की पंचमी के शुभ अवसर पर सनराइज क्लब द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा में स्वागत समिति सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी। समिति द्वारा शोभायात्रा को सुव्यवस्थित, आकर्षक और गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न कार्य योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि शोभायात्रा में भाग लेने वाले प्रमुख कलाकारों को पारंपरिक अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों तथा बाहर से पधारने वाले कलाकारों के भव्य स्वागत हेतु पुष्प वर्षा, औपचारिक अभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.