हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। महिलाओं में माहवारी (पीरियड्स) आज भी हमारे समाज के एक बड़े हिस्से में वर्जित विषय बना हुआ है। इसे लेकर व्याप्त मिथकों और भ्रांतियों को जड़ से मिटाने और किशोरियों व महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो की शुरुआत की गई है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में संचालित यह अभियान 28 मई से चल रहा है 4 जून तक चलेगा।जिला प्रशासन के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर समाज में खुलकर चर्चा को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में किशोरियों को मिली वैज्ञानिक जानकारी, दूर किए गए मिथक अक्सर जानकारी के अभाव में महिलाएं और किशोरियां असुरक्षित तरीकों को अपनाती हैं, जिससे...