हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को हजारीबाग में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों में डीसी हेमन्त सती ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए... और रघुपति राघव राजा राम...की गूंज के साथ हुई। डीसी हेमन्त सती ने सबसे पहले समाहरणालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद उन्होंने कुम्हारटोली स्थित गांधी स्मारक और इन्द्रपुरी चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस यह भी पढ़ें- लाल बहादुर ...