हजारीबाग, अप्रैल 27 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग की माटी ने आज अपना एक चमकता सितारा खो दिया है। भारतीय वायु सेना के जांबाज जवान और मुकुंदगंज निवासी दीपक कुमार (34 वर्ष) का सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक खबर ने न केवल उनके परिजनों को, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश को मर्माहत कर दिया है। माँ भारती की सेवा में समर्पित एक ऊर्जावान योद्धा का इस तरह चले जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।शादी समारोह में शामिल होने जाते वक्त हुआ हादसाप्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार वर्तमान में हैदराबाद में पदस्थापित थे और कुछ दिनों की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। सोमवार को वे अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने चानो जा जा रहे थे। इसी दौरान मुकुंदगंज चौक के समीप एक अनियंत्रित बस ने उनकी...